उत्तर प्रदेश

अब हज यात्री सऊदी अरब में बेफिक्र कर सकेंगे खरीदारी, नहीं होना पड़ेगा विदेशी मुद्रा के लिए परेशान

Renuka Sahu
9 Jun 2022 2:00 AM GMT
Now Haj pilgrims will be able to shop in Saudi Arabia without worry, will not have to worry about foreign exchange
x

फाइल फोटो 

सऊदी अरब में हज यात्रियों को खरीदारी करने के लिए विदेशी मुद्रा के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सऊदी अरब में हज यात्रियों को खरीदारी करने के लिए विदेशी मुद्रा के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। हज यात्रियों के बेफिक्र सफर और खरीदारी के लिए भारतीय मुद्रा को विदेशी मुद्रा में बदलने की व्यवस्था हज हाउस में ही की गई है। प्रत्येक यात्री यहां 10 हजार डालर यानी करीब 7 लाख 60 हजार रुपये को सऊदी रियाल में बदलवा सकता है।

गौरतलब है कि हज कमेटी ऑफ इंडिया देश भर से हज पर जाने वाले प्रत्येक यात्री को सऊदी अरब में विदेशी मुद्रा की जरूरत को पूरा करने के लिए 2100 सऊदी रियाल खर्च के लिए मुहैया कराती है। हालांकि ये रियाल हज यात्रियों से लिए किए जाने वाले हज खर्च की धनराशि में पहले ही जोड़ लिया जाता है।
यूपी से हज पर जाने वाले प्रत्येक यात्री को 2100 रियाल देने की जिम्मेदारी बाम्बे मर्केंटाइल बैंक को दी गई है। बैंक ने हज यात्रियों को सऊदी रियाल वितरित करने के लिए हज हाउस के मुख्य हॉल में काउंटर खोला है। यहां पर हज यात्रियों के पासपोर्ट व टिकट देखकर रियाल वितरित किए जा रहे हैं। बैंक कर्मचारी नूर आजमी ने बताया कि बैंक ने हज यात्रियों को करेंसी एक्सचेंज की सुविधा दी है।
हज यात्री 10 हजार डालर के बराबर की रकम के बदले सऊदी रियाल ले सकते हैं। वर्तमान समय में एक डालर की विनिमय दर करीब 76 रुपये है। ऐसे में प्रत्येक हज यात्री अधिकतम 7 लाख 60 हजार रुपये तक की मुद्रा को सऊदी रियाल बदलाव सकता है।
बुधवार को 278 हज यात्री मदीना रवाना
हज यात्रा के तीसरे दिन बुधवार को 278 हज यात्रियों को दोपहर 3.25 बजे उड़ान संख्या एसवी 5737 से मदीना के लिए रवाना किया गया। हज कमेटी सचिव एसपी तिवारी ने बताया कि हज यात्रियों के ग्रुप में 156 पुरुष और 122 महिलाएं शामिल हैं।
Next Story