उत्तर प्रदेश

विद्यालय ध्वस्तीकरण की अधिसूचना जारी

Gulabi Jagat
6 March 2025 9:12 PM IST
Kushinagar राजापाकड़/कुशीनगर: विकासखण्ड तमकुही अन्तर्गत ग्रामपंचायत बसडीला पाण्डेय के प्रधान प्रतिनिधि डा0 सत्येन्द्र पाण्डेय का प्रयास फलीभूत हुआ।विभाग द्वारा चार दशक पूर्व निर्मित जर्जर भवन के ध्वस्तीकरण की अधिसूचना जारी हो गयी है।इस सम्बन्ध में तमकुही के खण्डशिक्षाधिकारी सुधीर कुमार की एक विज्ञप्ति के अनुसार जर्जर भवन के ध्वस्तीकरण हेतु आज शुक्रवार को शाम पाँच बजे तक अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में नीलामी में भाग लेने वाले प्रतिभागी को निर्धारित दो हजार रुपये शुल्क,आधार व पैन कार्ड के साथ फार्म जमा करना होगा।समस्त प्रपत्र जमा करने वाले व्यक्ति ही नीलामी में प्रतिभाग कर सकते हैं।नीलामी 8 मार्च को 11:30 बजे लोगों की उपस्थिति में सम्पन्न होगी।नीलामी प्रक्रिया पूर्ण होने के दूसरे दिन से ध्वस्तीकरण का कार्य शुरू करना होगा तथा तीन दिनों के अन्दर ही जर्जर भवन के मलबे को हटाना अनिवार्य होगा।
Next Story