उत्तर प्रदेश

UP News: तेज़ रफ़्तार वाहन ने पैदल जा रहे बुज़ुर्ग को कुचल

Sarita
20 Dec 2025 9:28 AM IST
UP News: तेज़ रफ़्तार वाहन  ने पैदल जा रहे बुज़ुर्ग  को कुचल
x
UP News: जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। तेज रफ्तार गाड़ी ने पैदल जा रहे एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच रिपोर्ट तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
यह घटना सिकरारा चौराहे के पास हुई, जब सिकरारा थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव के रहने वाले 60 साल के रमाशंकर गुप्ता सब्जी खरीदकर साइकिल से पैदल जा रहे थे। उन्हें तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देखकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
अस्पताल में उनकी मौत हो गई। सिकरारा थाना प्रभारी ने बताया कि मौत किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई है। शव को कब्जे में ले लिया गया है और ड्राइवर और गाड़ी का पता लगाने के लिए और गहन जांच की जा रही है।
Next Story