उत्तर प्रदेश

होर्डिंग Contractor को नोटिस, यूनिपोल का स्ट्रक्चर मजबूत नहीं होने पर निरस्त होगा ठेका

Ashish verma
22 May 2025 9:47 PM IST
होर्डिंग Contractor को नोटिस, यूनिपोल का स्ट्रक्चर मजबूत नहीं होने पर  निरस्त होगा ठेका
x
होर्डिंग Contractor को नोटिस

Meerut.मेरठ। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार के निर्देश पर गुरुवार को विज्ञापन प्रभारी अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने आंधी में हादसों का सबब बने जानलेवा यूनिपोल और होर्डिंग्स को लेकर ठेका एजेंसी अभिनव एडवरटाइजिंग को चेतावनी नोटिस जारी किया है। कमजोर ढांचे पर यूनिपोल लगाने के मामले में ठेका एजेंसी से एक सप्ताह में जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

चेतावनी दी गई है कि यदि एक सप्ताह के भीतर अनुबंध की शर्तों का पालन नहीं किया गया और यूनिपोल के ढांचे को मजबूत नहीं किया गया तो अनुबंध निरस्त कर दिया जाएगा। आंधी के कारण गिरे यूनिपोल की चपेट में आकर दो मौतें हुई हैं। नगर निगम क्षेत्र में बिजली बंबा बाईपास रोड से बाजोट गांव जाने वाले रास्ते पर एक यूनिपोल, जाहिदपुर गांव के मोड़ पर एक यूनिपोल, यूनिवर्सिटी रोड पर मंगलपांडेनगर के पास सड़क किनारे एक यूनिपोल, बेगमपुल पुलिस चौकी और पुलिस बूथ पर एक-एक यूनिपोल गिर गया।


Next Story