- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Noida: बीच सड़क पर...
Noida: बीच सड़क पर ट्रक ड्राइवर को मारी गोली, रास्ता देने को लेकर विवाद

Noidaनोएडा: नोएडा जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां सेक्टर 63 इलाके में एक ट्रक ड्राइवर को बीच सड़क पर गोली मार दी गई। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति ने अपनी कार बीच सड़क पर खड़ी कर दी थी। तभी ट्रक ड्राइवर ने कार को रास्ते से हटाने को कहा। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और आरोपी ने ट्रक ड्राइवर को गोली मार दी।
रास्ता देने को लेकर हुआ विवाद
पूरी घटना नोएडा के सेक्टर 63 थाना क्षेत्र की है। यहां रास्ता देने को लेकर हुए विवाद में एक ट्रक ड्राइवर को गोली मार दी गई। गोली लगने से ट्रक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस प्रवक्ता ने शुक्रवार को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पूरा मामला गुरुवार रात का है। यहां सेक्टर 63 थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव के पास एक व्यक्ति ने अपनी कार बीच सड़क पर खड़ी कर दी थी लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली पुलिस ने बताया कि रास्ता देने पर बाबू पंडित भड़क गया और उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर ट्रक चालक विकास पर गोली चला दी। गोली सीधे विकास के सिर में लगी। पुलिस ने बताया कि घायल ट्रक चालक को गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोपी बाबू पंडित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।





