- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Noida: मूर्ति विसर्जन...
उत्तर प्रदेश
Noida: मूर्ति विसर्जन के दौरान तीन लड़के यमुना नदी में डूबे
Sarita
25 Jan 2026 6:44 AM IST

x
Noida: दिल्ली के मयूर विहार इलाके में यमुना नदी की नहर में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मूर्ति विसर्जन करने आया एक युवक पानी के बहाव में डूब गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, फायर सर्विसेज, यूपी एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। नोएडा के हरौला सेक्टर 5 का रहने वाला विकास अपने अन्य साथियों के साथ सरस्वती मूर्ति के विसर्जन के लिए सेक्टर 14 ए और मयूर विहार के बीच की नहर में पहुंचा था। शाम 7 बजे तकरीबन अपने दोस्तों के साथ मूर्ति विसर्जन करने के लिए नहर के पानी में उतरा। विकास के साथ उसका दोस्त दीपक ,अरविंद और आकाश थे। मूर्ति विसर्जन के बाद दीपक अरविंद और आकाश बाहर आ गए, जबकि विकास बाहर नहीं आया।
काफी देर का समय गुजर जाने के बाद जब विकास बाहर नहीं आया तो उसके दोस्तों ने पानी में फिर से जाकर उसे तलाश करने की कोशिश की, लेकिन विकास नहीं मिला। इसके बाद विकास के भाई रौशन ने पुलिस को घटना की सूचना दी। घटना की सूचना पर नोएडा पुलिस मौके पर पहुंची उसके बाद फायर कर्मियों को भी मौके पर बुलाया गया। प्राइवेट गोताखोरों की मदद से विकास की तलाश शुरू की गई, लेकिन विकास का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद मौके पर यूपी एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया।
फिलहाल एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम नहर में सर्च ऑपरेशन चल रही है। यह एरिया डीएनडी फ्लाईओवर के नीचे यमुना नदी से मिलने वाली नहर के पास का है। फिलहाल मौके पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन अभी पानी में डूबे विकास का कुछ पता नहीं चल पाया है। यमुना में लोगों के डूबने के कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं।
TagsNoidaतीन लड़केयमुनाडूबेNoidathree boysYamunadrowned जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





