- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Noida: थार चालक ने...
उत्तर प्रदेश
Noida: थार चालक ने मचाया उत्पात, सड़क पर खड़ी गाड़ियों को टक्कर मारकर भागा
Sarita
12 March 2025 11:54 AM IST

x
Noida नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले में काले रंग की थार सवार युवक ने सड़क पर कहर बरपाया. उसने नोएडा सेक्टर-16 में खड़ी कई गाड़ियों और बाइकों को टक्कर मारी और फिर फरार हो गया. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 10 मार्च को दोपहर के समय जब लोग सड़क किनारे अपनी बाइक और स्कूटर खड़ी करके खड़े थे, तभी काले रंग की थार सवार एक युवक आया और बिना रुके खड़ी गाड़ियों और बाइकों को टक्कर मारने लगा. इस घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग डर के मारे उसे रोकने की कोशिश भी नहीं कर सके, क्योंकि थार की रफ्तार काफी तेज थी|
बताया जा रहा है कि इस दौरान युवक ने कई गाड़ियों और बाइक सवारों को टक्कर मारी थी. और आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. हालांकि पुलिस इस बात की भी जांच करेगी कि युवक ने नशे की हालत में इस वारदात को अंजाम दिया है या नहीं, यह उसकी गिरफ्तारी के बाद ही पता चल पाएगा. इस घटना से नोएडा में डर का माहौल है और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है|
TagsNoidaथार चालकउत्पातगाड़ियोंटक्कर NoidaThar driverruckusvehiclescollisionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





