- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Noida: आंधी-बारिश ने...

x
Noida नोएडा: गौतमबुद्ध नगर जिले में बुधवार को आंधी और भारी बारिश के कारण दो साल के बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आंधी के कारण नोएडा में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही और कई जगहों पर पेड़, बिजली के खंभे और मोबाइल फोन टावर सड़क पर गिर जाने से यातायात बाधित रहा।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आंधी के कारण सूरजपुर थाना क्षेत्र के ओमीक्रॉन थ्री सेक्टर स्थित ‘मिगसन अल्टीमो सोसाइटी’ में 22वीं मंजिल पर रखी लोहे की ग्रिल गिरने से पार्क में टहल रही 50 वर्षीय सुनीता नामक महिला और उसके दो वर्षीय पोते की मौत हो गई। प्रवक्ता ने बताया कि ‘एनटीपीसी टाउनशिप’ में टहल रहे रामकृष्ण नामक एक अन्य व्यक्ति पर पेड़ टूटकर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आंधी और बारिश के कारण कम से कम तीन अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है।
TagsNoidaआंधी-बारिशतबाहीतीनमौतNoidastorm and raindevastationthree deadजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





