- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Noida: 60 सेकेंड में...
उत्तर प्रदेश
Noida: 60 सेकेंड में वाहन चुराने वाले गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़
Sarita
2 March 2025 6:36 AM IST

x
Noida नोएडा: नोएडा में रेकी कर महज 60 सेकेंड में चार पहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यहां थाना 49 क्षेत्र में कार सवार बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ के बाद एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। वहीं, घेराबंदी के बाद घायल बदमाश के दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बदमाशों के पास से चोरी की कार, तमंचा व कारतूस समेत अन्य सामान बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक तीनों बदमाशों का लंबा आपराधिक इतिहास है। पुलिस गिरोह में शामिल अन्य बदमाशों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ इससे पहले 20 जनवरी को बुलंदशहर के खुर्जा नगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो शातिर वाहन चोर घायल हो गए थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया था। घायल बदमाशों की पहचान हापुड़ निवासी ताहिर और मेरठ निवासी दिलावर के रूप में हुई है। जंक्शन चौकी क्षेत्र में पिसावा रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध सेंट्रो कार को रोकने का प्रयास किया। कार सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने लगे।
बदमाशों के पैर में गोली लगी
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक सेंट्रो कार, दो तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। जांच में पता चला है कि ताहिर और दिलावर शातिर अपराधी हैं। वे हापुड़, मेरठ और आसपास के जिलों में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
कई आपराधिक मामले दर्ज
आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है, दोनों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। सीओ खुर्जा विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि दोनों बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पुलिस उनके अन्य साथियों की तलाश कर रही है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।
TagsNoidaवाहनचुरानेगिरोहभंडाफोड़Noidavehicletheftgangbustedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





