- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Noida: पेंट फैक्ट्री...

x
Noida नोएडा: दिल्ली से सटे नोएडा में शुक्रवार सुबह एक निजी केमिकल कंपनी की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. नोएडा के सेक्टर-2 स्थित पेंट फैक्ट्री में आग लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई. आग की लपटें और धुआं उठने लगा. दमकल की 30 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि थाना फेस-वन क्षेत्र के सेक्टर-2 स्थित शाम पेंट इंडस्ट्री केमिकल की फैक्ट्री में सुबह करीब 6 बजे अचानक आग लग गई. उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. चौबे ने बताया कि आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के जिलों और कुछ निजी कंपनियों से दमकल की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया और 30 दमकल गाड़ियों की मदद से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका|
चौबे के अनुसार, आग लगने से फैक्ट्री में रखे पेंट के डिब्बे फटने लगे और आग के आसपास की फैक्ट्रियों तक भी पहुंचने का खतरा था। उन्होंने कहा कि आग लगने के समय फैक्ट्री में कोई मौजूद नहीं था और इस घटना में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
Next Story





