- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Noida :मोबाइल चोरों...

x
Noida नोएडा : दिल्ली-एनसीआर में मोबाइल चोरी की लगातार बढ़ती घटनाओं पर नोएडा पुलिस ने बड़ी और ऐतिहासिक कार्रवाई की है। थाना फेज-2 पुलिस ने एक अंतरराज्यीय मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए इसके आठ सदस्यों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 821 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 6 से 8 करोड़ रुपये बताई जा रही है।पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह झारखंड से दिल्ली-एनसीआर आता था और यहां दो से तीन महीने तक रुककर मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।
गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी चोरी के तुरंत बाद मोबाइल फोन आपस में एक-दूसरे को पास कर देते थे, ताकि किसी एक के पास ज्यादा मोबाइल न मिलें। जब चोरी किए गए मोबाइलों की संख्या सैकड़ों में पहुंच जाती थी, तो उन्हें बैग और बोरियों में भरकर ट्रेन और बस के जरिए झारखंड और बिहार भेज दिया जाता था।
चोरी किए गए मोबाइल फोन नेपाल सीमा से सटे इलाकों में बेहद कम कीमत पर बेच दिए जाते थे। पुलिस के मुताबिक, गिरोह का नेटवर्क देश के कई राज्यों तक फैला हुआ था और मोबाइलों की सप्लाई नेपाल तक की जा रही थी। सेंट्रल नोएडा के डीसीपी शक्ति अवस्थी ने बताया कि इस मामले में आठ आरोपियों को पकड़ा गया है, जिनमें से छह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि दो नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि 821 मोबाइल फोन की बरामदगी नोएडा पुलिस के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस बरामद मोबाइलों के असली मालिकों की पहचान करने के साथ-साथ गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और नेटवर्क की गहन जांच में जुटी हुई है।
TagsNoidaमोबाइल चोरोंखुलासा821 मोबाइलबरामदmobile phone thievesbust821 mobile phonesrecovered जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





