- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Noida: ओवरटेक के चक्कर...
उत्तर प्रदेश
Noida: ओवरटेक के चक्कर में जैगुआर की ट्रक से टक्कर,एक की मौत, 3 घायल
Sarita
20 Jan 2026 10:48 AM IST

x
Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा में युवराज मेहता की कार हादसे में मौत से पूरे देशभर में सनसनी मची. वहीं इस बीच एक और खबर से सभी के रोंगटे खड़े करके रख दिए हैं. मंगलवार अल सुबह नोएडा के सेक्टर- 49 में फिर एक और सड़क हादसा हुआ है. एक तेज रफ्तार जैगुआर कार और अज्ञात कैंटर ट्रक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में 19 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए|
घटना भंगेल एलिवेटेड रोड के पास की है. जानकारी के अनुसार, हादसा मंगलवार सुबह उस वक्त हुआ जब एक जैगुआर कार (नंबर HP 11 C 6330) में सवार चार दोस्त भंगेल की तरफ से एलिवेटेड रोड होते हुए अगापुर की ओर जा रहे थे. बताया जा रहा है कि कार चालक ने आगे चल रहे एक अज्ञात कैंटर ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की. इसी दौरान तेज रफ्तार कार पर से नियंत्रण खो गया और जैगुआर सीधे ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गया| राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया. बदकिस्मती से, डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद वो 19 वर्षीय कुमारी फलक अहमद (निवासी सेक्टर-47) को नहीं बचा पाए.
घायलों में आयुष भाटी (18 वर्ष) निवासी सेक्टर-47, नील पवार (18 वर्ष) निवासी सेक्टर-50, अंश (18 वर्ष) निवासी सेक्टर-48 शामिल हैं. इन तीनों युवकों का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिनमें से एक की स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है.थाना सेक्टर-49 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के बाद अज्ञात कैंटर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया|
TagsNoidaजैगुआरट्रकटक्करएकमौत3 घायलNoidaJaguartruckcollisionone dead3 injured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





