- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Noida: तेज रफ्तार...
उत्तर प्रदेश
Noida: तेज रफ्तार BMWने स्कूटर सवार को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल
Sarita
27 July 2025 9:57 AM IST

x
Noida नोएडा: नोएडा में एक बार फिर तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला है। नोएडा के सेक्टर 30 इलाके में पीजीआई अस्पताल के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं।
पूरी घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। यहां नोएडा के सेक्टर 30 में बीएमडब्ल्यू सवार दो लड़के नशे की हालत में घूम रहे थे। हादसे के वक्त कार की रफ्तार काफी तेज बताई जा रही है। इसी दौरान कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और एक स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी पर परिवार के तीन सदस्य सवार थे, जिनकी पहचान माता-पिता और एक बच्ची के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में बच्ची की मौत हो गई है, जबकि उसके माता-पिता घायल हो गए हैं। वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद स्कूटी सवार दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। इसके अलावा दुर्घटनाग्रस्त कार को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।
TagsNoidaBMWस्कूटरटक्करएकमौतदो घायलNoidascootercollisionone deadtwo injured जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





