उत्तर प्रदेश

Noida: गांजा गिरोह का भंडाफोड़, 3 तस्कर गिरफ्तार

Sarita
15 April 2025 8:57 AM IST
Noida: गांजा गिरोह का भंडाफोड़,  3 तस्कर गिरफ्तार
x

Noida नोएडा: उत्तर प्रदेश में नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक कैंटर से आठ लाख रुपये कीमत का 148 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद किया और तीन मादक पदार्थ तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि रविवार रात को थाना क्षेत्र में एक सीमेंट कंपनी के पास एक कैंटर के बाहर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा, जिसकी तलाशी ली गई तो उसके बैग से गांजा बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि इसके बाद पूरे वाहन की तलाशी लेने पर कुल 148 किलोग्राम 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत आठ लाख रुपये है। 148 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद, 3 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इसके बाद मुजफ्फरनगर निवासी इनामुल हक, शाहनवाज और नमन को ड्रग तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया, जिन्होंने पूछताछ में बताया कि वे ओडिशा से गांजा लाकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बेचने आए थे। एक अन्य मामले में सूरजपुर थाना क्षेत्र में चंदन नाम की महिला को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उसके पास से करीब एक किलोग्राम ड्रग बरामद किया गया।

Next Story