- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Noida: पेंट फैक्ट्री...
उत्तर प्रदेश
Noida: पेंट फैक्ट्री के मिक्सिंग टैंक में विस्फोट, 10 मजदूर घायल
Sarita
11 July 2025 10:34 AM IST

x
Noida नोएडा: नोएडा के सेक्टर-8 स्थित एक पेंट फैक्ट्री के मिक्सिंग टैंक में हुए विस्फोट में 10 कर्मचारी घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल के साथ दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।
उन्होंने बताया कि सेक्टर-8 के एफ ब्लॉक स्थित एक पेंट फैक्ट्री में पेंट बनाने के लिए मिक्सिंग टैंक में रासायनिक मिश्रण तैयार करते समय विस्फोट हो गया। इस घटना में 10 कर्मचारी घायल हो गए। इनमें से गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना में घायल हुए कर्मचारियों की पहचान आशीष, राकेश, अर्जुन, अखिलेश, अजय, सरिता, राजेश, अखिलेश, कन्हैया कुमार और अंकित के रूप में हुई है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि यह विस्फोट अनुपात से अधिक मात्रा में रसायनों के मिल जाने के कारण हुआ।
उन्होंने बताया कि घटना में फैक्ट्री में आग नहीं लगी, लेकिन कुछ कर्मचारी घायल हो गए। उन्होंने कहा कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और यह भी देखा जा रहा है कि फैक्ट्री में कामगारों की सुरक्षा के लिए क्या उपाय किए गए हैं।
TagsNoidaपेंट फैक्ट्रीविस्फोट10घायलNoidapaint factorye जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचारxplosion10 injured
Next Story





