- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Noida: अवैध संबंधों को...
उत्तर प्रदेश
Noida: अवैध संबंधों को लेकर विवाद, मजदूर की हत्या में ईंट बना हथियार
Tara Tandi
24 Jun 2025 5:32 PM IST

x
Noida नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में एक निर्माणाधीन इमारत में एक मजदूर ने अपने साथी मजदूर की सोमवार को पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) सुधीर कुमार ने बताया कि बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी गोलू कुमार और मोतीहारी निवासी हरिमोहन नॉलेज पार्क में निर्माणाधीन इमारत में काम करते थे। दोनों पास ही में झुग्गी में रहते थे।
सोमवार रात दोनों साथ बैठकर शराब पी रहे थे और इसी दौरान उनकी आपस में कहासुनी हो गई और विवाद इतना बढ़ गया कि हरिमोहन ने पास पड़ी ईंट गोलू के सिर पर मारी और मारपीट भी की। उन्होंने बताया कि आरोपी गोलू को लहूलुहान हालत में छोड़कर मौके से भाग गया। अन्य मजदूरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल गोलू को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच में पता चला है कि आरोपी को शक था कि गोलू के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध थे और इसी बात पर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
TagsNoida अवैध संबंधों विवादमजदूर हत्याईंट बना हथियारNoida illegal relations disputelaborer murderbrick became weaponजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





