उत्तर प्रदेश

Noida: दलित युवती ने धर्मांतरण कर शादी के दबाव से परेशान होकर की आत्महत्या

Admindelhi1
8 March 2025 5:12 PM IST
Noida: दलित युवती ने धर्मांतरण कर शादी के दबाव से परेशान होकर की आत्महत्या
x

नोएडा: नोएडा में रहने वाली एक दलित युवती ने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आरोपी ने युवती से पहले दोस्ती की और लव जिहाद कर धर्मांतरण का दबाव बनाया। 9 फरवरी को हुई आत्महत्या के मामले में कोतवाली फेस- वन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। मृतका डीएलएफ मॉल में काम करती थी। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायालय ने उसकी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। युवती की मां पत्रकार बताई जा रही है।

थाना फेस-वन के प्रभारी निरीक्षक अमित भड़ाना ने बताया कि एक महिला ने 6 मार्च को थाना पुलिस से शिकायत है कि वे लोग मूल रूप से जनपद औरेया के रहने वाले हैं। उनकी बेटी व पति सेक्टर-15 में रहते है। करीब डेढ़ साल पहले उसकी बेटी की औरेया के ही रहने वाले रंगीला नामक युवक से दोस्ती हुई थी।

बाद में पता चला कि वह दूसरे धर्म का है और उसका असली नाम साहिल कुरैशी है। रंगीला उसकी बेटी पर धर्मांतरण कर जबरन शादी का दबाव डालने लगा और लव जिहाद में फंसा लिया। इस मामले में औरैया के ही रहने वाले जयेश ने उनकी बेटी को बदनामी का डर दिखाकर पुलिस से कार्रवाई करवाने के लिए 20 हजार रुपये भी ले लिए थे।

इसके बाद भी उनकी बेटी को परेशान किया जा रहा था। जयेश एक पोर्टल चलाता है। आरोप है कि रंगीला ने उनकी बेटी को 9 फरवरी को कॉल कर धर्मांतरण के लिए धमकाया और ऐसा नहीं करने पर उसके भाई, बहन और मां की हत्या की धमकी दी। इससे वह परेशान हो गई और मॉल से घर पहुंचने के बाद घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में साहिल कुरैशी उर्फ रंगीला, इजहार अहमद और जयेश दुबे पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story