- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Noida Crime बिल्डर के...
उत्तर प्रदेश
Noida Crime बिल्डर के घर डकैती का मामला उजागर, 6 आरोपी गिरफ्तार
Sarita
2 March 2025 6:21 AM IST

x
Noida Crime : दिल्ली एनसीआर में आने वाले उत्तर प्रदेश के नोएडा में सेक्टर-61 में बिल्डर राकेश यादव के घर हुई 53 लाख की डकैती का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. इस वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के सरगना नौकर और 6 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी घर में घुसा और अन्य साथियों के साथ मिलकर बिल्डर की पत्नी को बंधक बना लिया. इसके बाद नकदी, जेवरात और दस्तावेज लूट लिए. फिलहाल गिरफ्तारी के साथ ही मौके से 10.70 लाख रुपये भी जब्त कर लिए गए हैं. ये है पूरा मामला इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये घटना 22 फरवरी 2025 की है. यहां नोएडा सेक्टर-61 निवासी बिल्डर राकेश यादव की पत्नी सुमन यादव घर में अकेली थीं. इस दौरान राहुल (नौकर) उर्फ देवेंद्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन्हें बंधक बना लिया. लुटेरे घर से नकदी, जेवरात और जरूरी दस्तावेज लेकर वहां खड़ी फॉर्च्यूनर कार लेकर फरार हो गए. हालांकि, बाद में कार को सेक्टर-61 के साईं मंदिर के पास छोड़ दिया गया, ताकि किसी को शक न हो।
घटना के बाद सेक्टर-58 थाने में मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी। 25 फरवरी को दिल्ली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 4.70 लाख रुपये बरामद किए। इसके बाद 1 मार्च को नोएडा पुलिस ने तीन और आरोपियों राहुल (देवेंद्र), गुड्डू और अमित को गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी रमन कामत को बिहार के मधुबनी से गिरफ्तार किया गया। अब तक कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर 10.70 लाख रुपये बरामद किए जा चुके हैं।
इस मामले को लेकर नोएडा के डीसीपी रामबदन सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि गिरोह ने 5 महीने पहले बिहार के मधुबनी में इस लूट की योजना बनाई थी। इन्होंने फर्जी आधार कार्ड बनवाए और कई घरों में नौकरी के लिए संपर्क किया। बिल्डर के परिवार से जान-पहचान के जरिए राहुल उर्फ देवेंद्र ने फर्जी पहचान के साथ नौकरी हासिल की। इसके बाद उसने अपने गिरोह को बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
TagsNoidaबिल्डरघरडकैतीआरोपीगिरफ्तारNoidaBuilderHouseRobberyAccusedArrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





