उत्तर प्रदेश

Noida: दहशत फैलाने के आरोप में थार चलाकर गिरफ्तार, पुलिस ने वाहन जब्त कर काटा चालान

Sarita
13 March 2025 11:10 AM IST
Noidaनोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में फेज-वन थाना क्षेत्र में लापरवाही से गाड़ी चलाकर कई अन्य वाहनों को टक्कर मारने की घटना के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, यह व्यक्ति दिल्ली से नोएडा के सेक्टर-16 स्थित कार बाजार में अपनी कार 'थार' में म्यूजिक सिस्टम लगवाने आया था। इस दौरान उसकी दुकानदार से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और वह अपनी कार लेकर वहां से भाग गया।
थार लेकर नोएडा में हड़कंप मचाने वाला युवक गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, वह तेज और खतरनाक तरीके से गाड़ी चला रहा था। वहां से भागते समय उसने कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं। इस घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पुलिस ने थार को जब्त कर ₹38,500 का चालान काटा
पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रामबदन सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी कार चालक सचिन कुमार लोहिया को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने थार को जब्त कर लिया है और आरोपी के खिलाफ 38500 रुपये का चालान भी जारी किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Next Story