उत्तर प्रदेश

Noida: सोसाइटी की लिफ्ट में निकला जहरीला सांप,मचा हड़कंप

Sarita
6 Oct 2025 6:23 AM IST
Noida: सोसाइटी की लिफ्ट में निकला जहरीला सांप,मचा हड़कंप
x
Noida नोएडा: नोएडा की एक हाईराइज़ सोसाइटी की लिफ्ट में एक जहरीला सांप दिखाई देने से हड़कंप मच गया। लिफ्ट में अचानक जहरीला सांप देखकर सोसाइटी निवासी सहम गए। नोएडा के एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र के सेक्टर-168 स्थित गोल्डन पाम सोसाइटी की लिफ्ट में अचानक सांप दिखाई दिया। सोसाइटी निवासियों ने तुरंत मेंटेनेंस को मामले की सूचना दी, जिसके बाद मेंटेनेंस टीम ने सांप को रेस्क्यू कर पकड़ा और सुरक्षित वेटलैंड में छोड़ दिया। सोसाइटी में किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। हालांकि, मेंटेनेंस टीम के अनुसार, सांप कोबरा प्रजाति का लग रहा था।
Next Story