- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Noida: यात्रियों से...

x
Noida नोएडा: गौतमबुद्ध नगर जिले के दनकौर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार रात एक चलती लग्जरी बस में आग लग गई। पुलिस ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि निजी बस पंजाब के लुधियाना से आगरा जा रही थी और उसमें करीब 50 यात्री सवार थे।
उन्होंने बताया कि जब बस यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते ग्रेटर नोएडा से गुजर रही थी, तभी उसकी छत पर रखे सामान में भीषण आग लग गई। प्रवक्ता ने बताया कि आग लगते ही चालक ने बस रोक दी और यात्री बाहर आ गए। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, दिवाली से पहले की आतिशबाजी की चिंगारी चलती बस की छत पर गिरी, जिससे आग लगी।
TagsNoidaबसआग Noidabusfire HaryanaSandeepbeforeहरियाणासंदीपपहलेजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





