- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- NHM निदेशक ने समस्या...
उत्तर प्रदेश
NHM निदेशक ने समस्या समाधान का दिया आश्वासन-सत्येन्द्र
Gulabi Jagat
21 March 2025 10:45 PM IST
x
Kushinagar राजापाकड़/कुशीनगर: स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत कार्यरत संविदाकर्मियों का एक प्रतिनिधिमंडल एनएचएम मिशन के निदेशक डा0 पिंकी जोएल से मिलकर अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान की माँग की जिसपर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए जोएल ने हल करने का आश्वासन दिया।
इस सम्बन्ध में जनपद कुशीनगर एनएचएम संविदाकर्मियों के जिलाध्यक्ष डा0 सत्येन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि गुरुवार को संविदा कर्मचारियों के विभिन्न समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर मयंक प्रताप सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमण्डल एनएचएम मिशन निदेशक डा0 पिंकी जोएल से मिला और संविदाकर्मियों की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।संघ द्वारा की गयी माँगों में मैच्युअल स्थानान्तरण अप्रैल के द्वितीय सप्ताह में पूर्ण करने,भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिये वार्षिक अप्रैजल ऑनलाइन करने हेतु एनआईसी विभाग को निर्देश देने,समस्त कर्मचारियों का स्वास्थ्य बीमा कराया जाना,संविदाकर्मियों को भी सरकारी आवास आवंटन करना, टीबी कर्मचारियों की पेट्रोकार्ड, एएनएम/स्टाफ नर्सों को यात्रा भत्ता देना तथा मोबाइल डाटा देना मुख्य था।संघ द्वारा दिये गये समस्याओं पर मिशन निदेशक ने सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिया।
जबकि रिक्त पदों पर स्थानान्तरण तथा वेतन विसंगति के लिये कर्मचारियों को अभी इंतजार करना पड़ेगा। जिलाध्यक्ष पाण्डेय ने बताया कि मिशन निदेशक से हुई वार्ता काफी सार्थक रहा है उन्होंने अधिकतर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।मुख्यमन्त्री के जीरो टालरेंस नीति को अपनाते हुए एनआईसी विभाग को वेवसाइट बनाने के लिये निर्देश होने के बाद वार्षिक अप्रैजल के लिये अप्रैल माह में वेबसाइट खुलेगा जिसके तहत कर्मचारी स्वयं अपना डाटा फीड करेंगे यह प्रक्रिया आटोमोड आधारित रहेगा | प्रतिनिधि मण्डल में प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 आर पी सिंह,सी एम शुक्ला, मण्डल अध्यक्ष चन्द्रशेखर यादव लड्डू,आशादीप रखौलीया,सतेन्द्र कुमार पाण्डेय व यज्ञेश पाण्डेय आदि शामिल रहे।
TagsNHM निदेशकसमस्या समाधानआश्वासन-सत्येन्द्रजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारKushinagar
Next Story





