- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- कुचिया मठिया के नेशार...
उत्तर प्रदेश
कुचिया मठिया के नेशार को प्राप्त हुए JEE में 97 पर्सेंटाइल अंक
Gulabi Jagat
20 April 2025 9:09 PM IST

x
Rajapakad/कुशीनगर : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित जेईई मेन परीक्षा के शनिवार को आए परिणाम में सेंट जोसेफ स्कूल के पूर्व छात्र नेशार अली ने जिले का नाम रोशन किया है। कुचिया मठिया (मठ) निवासी नेशार को 97 पर्सेंटाइल अंक प्राप्त हुए हैं। यह सफलता उसने लखनऊ में रहकर कठिन परिश्रम से अर्जित की है।
नेशार का लक्ष्य कंप्यूटर साइंस स्ट्रीम के साथ आईआईटी में दाखिला लेना है। उसने बताया कि तैयारी के शुरुआती दौर में कोटा में दो बार परीक्षा दी, परंतु केवल 38 पर्सेंटाइल अंक ही मिल सके। इसके बावजूद उसने हिम्मत नहीं हारी। फिर लखनऊ में मामा के पास रहकर पढ़ाई की और इस बार न केवल 97 पर्सेंटाइल प्राप्त किए, बल्कि सेंट्रल ओबीसी लिस्ट में लगभग 9 हजार रैंक भी हासिल किया। पूर्व में असफलता मिलने के बावजूद नेशार ने हार नहीं मानी। उसने कहा कि दृढ़ निश्चय, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। नेशार ने बताया कि इस सफलता में उसके पिता राबिल अली, माता नूरनेशा खातून, चाचा नूरमोहम्मद अंसारी, सेंट जोसेफ स्कूल के सीओ जोस व अजय उपाध्याय का विशेष सहयोग रहा है। परिणाम घोषित होने के बाद नेशार के घर व स्कूल में खुशी की लहर दौड़ गई। आसपास के लोग बधाई देने पहुंच रहे हैं।
Tagsकुचिया मठियानेशारJEE 97 पर्सेंटाइल अंकJEEजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





