- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- NCR Sahibabad: टीएचए...
NCR Sahibabad: टीएचए के लोग बिजली कटौती और ट्रिपिंग से हुए परेशान

साहिबाबाद: टीएचए में आए दिन होने वाले बिजली कटौती और ट्रिपिंग की समस्या से लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि रोजाना सुबह में बिजली कटौती के कारण लोग पानी की किल्लत से भी जूझना पड़ रहा है।
कड़कड़ माडल में सुबह छह से नौ बजे तक बिजली कटौती हुई। स्थानीय निवासी कमल ने बताया कि बिजली कटौती की वजह से न जलापूर्ति हो पाती है और न ही कुछ देर की पानी आपूर्ति के समय उसे स्टोर कर पाते हैं। इसकी वजह से दिक्कतें बढ़ जाती हैं। वहीं, सूर्यनगर में लोग बिजली कटौती के कारण सुबह पानी स्टोर नहीं कर सके। वसुंधरा सेक्टर 15 में ट्रिपिंग की वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। इंदिरापुरम में भी बिजनेस प्लान योजना के तहत केबल बदलने के चलते सुबह नौ से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता दीपक अग्रवाल ने बताया कि ज्यादातर इलाकों में आपूर्ति सामान्य थी। कुछ इलाकों में मरम्मत कार्य किया जा रहा है। साथ ही एक-दो इलाकों में फाल्ट होने की वजह से आपूर्ति प्रभावित होने की शिकायत मिली थी।





