- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- NCR Ghaziabad: मधुबन...
उत्तर प्रदेश
NCR Ghaziabad: मधुबन बापूधाम में निमार्णाधीन बिल्डिंग से गिरकर दुकानदार की मौत हुई
Admindelhi1
3 Jan 2025 1:53 PM IST

x
पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर बुलाया
गाजियाबाद: मधुबन बापूधाम में रात एक निमार्णाधीन बिल्डिंग से गिरकर दुकानदार संजीत कुमार की मौत हो गई। संजीत मूलरूप से गांव हृदयनगर, थाना वीरपुर, जनपद सुपौल बिहार के निवासी थे। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर बुलाया है।
एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मधुबन बापूधाम में 16 मंजिला बिल्डिंग के नजदीक एक बिल्डिंग निमार्णाधीन है। संजीत कुमार मधुबन बापूधाम में ही जरनल स्टोर और चाय की दुकान चलाते हैं। बुधवार की रात वह निमार्णाधीन मंजिल में किसी काम से गए। अंधेरा होने के चलते वह दूसरी मंजिल से लिफ्ट लगाने के लिए छोड़े गए स्थान से नीचे गिर गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो संजीत की मौत हो चुकी थी। छह माह पूर्व ही उन्होंने मधुबन बापूधाम में दुकान खोली थी। एसीपी ने बताया कि मामले में अभी काई तहरीर नहीं मिली है।
Tagsएनसीआर गाजियाबादमधुबनबापूधामनिमार्णाधीनबिल्डिंगगिरकरदुकानदारमौतNCR GhaziabadMadhubanBapudhamunder constructionbuildingcollapseshopkeeperdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





