उत्तर प्रदेश

प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में आया था नवीन, नदी में डूबकर मौत

nidhi
15 Oct 2026 7:51 AM IST
प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में आया था नवीन, नदी में डूबकर मौत
x
नदी में नहाते समय डूबा गोंडा का खिलाड़ी
चित्रकूट: प्रदेश स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आए गोंडा के 17 वर्षीय खिलाड़ी नवीन तिवारी की मंदाकिनी नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना बुधवार को मध्यप्रदेश के चित्रकूट क्षेत्र स्थित आरोग्यधाम घाट पर हुई। नवीन टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ नदी में स्नान करने पहुंचे थे।
नवीन के दिखाई नहीं देने पर साथियों ने तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोर की मदद से उन्हें नदी से बाहर निकलवाया। इसके बाद जानकीकुंड अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
नयागांव थाना प्रभारी निमेश त्रिपाठी ने बताया कि टीम के अन्य खिलाड़ियों से पहचान कराने के बाद नवीन के परिजनों को सूचना दी गई। उत्तर प्रदेश की सीतापुर पुलिस चौकी को भी घटना से अवगत कराया गया है। घटनास्थल मध्यप्रदेश में होने के कारण पोस्टमार्टम की कार्रवाई वहीं किए जाने की जानकारी दी गई है। नवीन गोंडा की टीम के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने चित्रकूट आए थे। दर्शन के बाद खिलाड़ियों के नदी में स्नान करने के दौरान यह हादसा हुआ।
Next Story