
x
पांच बच्चों से शुरू हुई पाठशाला
यमुनानगर: प्रेमनगर निवासी नीतू गेरा जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से जोड़ रही हैं। जुलाई 2023 में रेलवे स्टेशन के पास झुग्गी बस्ती के पांच बच्चों को पढ़ाने से शुरू हुई उनकी पहल में अब 25 बच्चे शामिल हैं। ये सभी निजी स्कूलों में दाखिला पा चुके हैं।
नीतू बाल भवन के इवनिंग क्लासिस प्रोजेक्ट के तहत बच्चों को निशुल्क पढ़ाती हैं। पढ़ाई के साथ किताबें, स्कूल बैग और स्टेशनरी भी उपलब्ध कराती हैं। उनका प्रयास है कि जरूरी सामग्री की कमी से किसी बच्चे की शिक्षा न रुके।
36 वर्षीय नीतू का जन्म बूड़िया में हुआ। उन्होंने राजकीय स्कूल से बारहवीं तक पढ़ाई की और आगे एमए तथा बीएड की डिग्री हासिल की। शहर के तीन निजी स्कूलों में पढ़ाने का अनुभव उनके काम आया।आर्थिक अभाव से जूझ रहे बच्चों को अतिरिक्त सहयोग देने की सोच के साथ उन्होंने यह काम शुरू किया। शाम की कक्षा बच्चों को नियमित स्कूली शिक्षा के साथ आगे बढ़ने में मदद कर रही है।
Next Story





