उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar: दीपावली की रात कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग

Admindelhi1
1 Nov 2024 12:11 PM IST
Muzaffarnagar: दीपावली की रात कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग
x
लाखों-करोड़ों का सामान जलकर राख

मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में दीपावली की रात एक कपड़ा गोदाम में भीषण आग लग गई, जिसमें लाखों-करोड़ों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। रुड़की रोड स्थित शुभम नामक इस गोदाम में लोअर और टी-शर्ट के स्टॉक के लगभग 10 ट्रक कपड़े थे, जो आग की चपेट में आ गए। गोदाम मालिक का इस घटना से भारी नुकसान हुआ है, और उनका रो-रो कर बुरा हाल है।

फायर विभाग की कई गाड़ियां देर रात से आग बुझाने में जुटी हुई हैं, लेकिन आग पर काबू पाने में मुश्किलें आ रही हैं। आग की भयावहता को देखते हुए जिले की अन्य फैक्ट्रियों से भी दमकल की गाड़ियां बुलानी पड़ीं। गोदाम के शटर को जेसीबी से तोड़कर आग बुझाने की कोशिश की जा रही है।

मौके पर फायर विभाग के चीफ अनुराग सिंह भी मौजूद हैं, जो इस पूरे ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि दीपावली के पटाखों से आग लगी हो सकती है।

Next Story