- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- MP : बारिश का...

x
Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री के बाद से लगातार तेज बारिश का दौर जारी है कई जिलों में झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान में आ गए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के ऊपर से टर्फ गुजरने की वजह से बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। मंगलवार को उज्जैन में 9 घंटे में 2.1 इंच सतना में 1 इंच, नर्मदापुरम, छतरपुर के नौगांव और बालाघाट के मलाजखंड में आधा इंच बारिश हुई। इंदौर में तेज बारिश से कई जगह पानी भर गया। श्योपुर में सीप नदी उफान पर है। कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है।
शिवपुरी में पवा जलप्रपात बह निकला है। यहां लगभग 100 फीट की ऊंचाई से पानी गिर रहा है। भदैया कुंड में भी झरना पूरी रफ्तार से बह रहा है। भोपाल में भी रुक-रुक कर बारिश होती रही। टीकमगढ़ जिले की नगर परिषद खरगापुर में बीते 48 घंटों से हो रही लगातार बारिश के चलते नगर के वार्ड क्रमांक 3, 4 और 13 में रहने वाले लोगों के घरों में गंदे नाले का पानी घुस गया।
इससे नाराज़ होकर मंगलवार सुबह स्थानीय नागरिकों ने राजीव चौराहे पर चक्का जाम कर दिया और नगर परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने नगर परिषद के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया और उपयंत्री (सब इंजीनियर) वीरेंद्र पटेल को निलंबित करने की मांग की। मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि प्रदेश के ऊपर से एक टर्फ गुजर रही है। वहीं, साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी एक्टिव है। इस वजह से प्रदेश में अति भारी या भारी बारिश का अलर्ट है। अगले चार दिन तक कई संभागों में तेज बारिश हो सकती है।
Tagsबारिशएक्टिवजिलोंअलर्टrainactivedistrictsalertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





