उत्तर प्रदेश

MP News: युवक ने खुद को मारी गोली,मौत

Sarita
14 April 2025 8:06 AM IST
MP News: युवक ने खुद को मारी गोली,मौत
x
MP News: मध्य प्रदेश के दतिया जिले में 20 वर्षीय युवक ने खुद को गोली मार ली. यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के न्यू वाटर फिल्टर के पास हुई, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. युवक की मौत हो गई है. युवक काटोल गांव का रहने वाला था और उसका नाम आशु कुशवाह है, युवक दतिया में रहकर मजदूरी करता था. शनिवार को मृतक का बड़ा भाई और पिता पास में बन रहे अपने नए मकान पर गए हुए थे. घर पर मृतक की मां और बहन थीं|
इसी दौरान उसने खुद को तमंचे से गोली मार ली, युवक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. जिस कमरे में युवक ने खुद को गोली मारी. वहां खून का एक भी धब्बा नहीं मिला है. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि युवक को गोली लगने के बाद पेट के अंदर खून निकल आया था जो जमा होता चला गया|
Next Story