- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- MP News: भंडारे की...
उत्तर प्रदेश
MP News: भंडारे की प्रसादी खाने से एक ही गांव के 100 से ज्यादा लोग बीमार, पांच की हालत गंभीर
Sarita
13 March 2025 10:17 AM IST

x
MP News: दतिया के सेवड़ा ब्लॉक के सेगुवा गांव में भंडारे की प्रसादी खाने से 100 से ज्यादा श्रद्धालु बीमार हो गए। बताया जा रहा है कि 8 मार्च को श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर भंडारा आयोजित किया गया था। प्रसाद बचने पर अगले दिन 9 मार्च को ग्रामीणों में बांटा गया। प्रसाद खाने के कुछ घंटे बाद ही लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। शुरुआत में 15-20 लोग बीमार हुए, लेकिन धीरे-धीरे यह संख्या बढ़ती गई। जिला प्रशासन को सूचना मिलते ही बुधवार को इंदरगढ़ स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और वहां स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। डॉ. विपिन द्विवेदी के मुताबिक 100 से ज्यादा लोगों में फूड प्वाइजनिंग के लक्षण मिले हैं।
पांच लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें इंदरगढ़ अस्पताल रेफर किया गया है। इससे पहले 15-20 लोग खुद ही इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंच गए थे। खाद्य सुरक्षा विभाग की लापरवाही उजागर भंडारे की प्रसादी खाने से इतनी बड़ी संख्या में लोगों का बीमार पड़ना यह दर्शाता है कि खाद्य सुरक्षा विभाग अपनी जिम्मेदारियों का सही ढंग से निर्वहन नहीं कर रहा है। स्थानीय बाजारों में घटिया तेल और मिलावटी खाद्य सामग्री खुलेआम बिक रही है, जिसका आम लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है।
प्रसादी में इस्तेमाल होने वाले राशन की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं। अगर खाद्य विभाग ने समय रहते इस ओर ध्यान दिया होता तो इतनी बड़ी घटना नहीं होती। घटना के बाद नायब तहसीलदार मनोज दिवाकर ने गांव का दौरा किया और कहा कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्रामीणों की जांच कर रही है, लेकिन असली सवाल यह है कि प्रशासन ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम कब उठाएगा?
TagsMPभंडारेप्रसादी100बीमारपांचगंभीर MPbhandaaraprasadi100 illfive in critical conditionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





