उत्तर प्रदेश

MP News: भीषण सड़क हादसा, कंटेनर से टकराई कार, चार की मौत, तीन घायल

Sarita
21 April 2025 11:40 AM IST
MP News: भीषण सड़क हादसा, कंटेनर से टकराई कार, चार की मौत, तीन घायल
x
MP News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा हुआ है, नीमच रोड पर बांगरेड़ा चौराहे के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. राजपुताना होटल के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर गलत साइड में चली गई और सामने से आ रहे कंटेनर से सीधी भिड़ंत हो गई. हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो चकनाचूर हो गई.पुलिस उपाधीक्षक बद्रीलाल राव ने बताया कि स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के हिंगोरिया क्षेत्र से
सांवलिया
जी दर्शन के लिए निकले थे. हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे में दीपक, योगेश और सुनील घायल हो गए, जिनका निंबाहेड़ा के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.
हादसे में गौरख कुमार, अनिल, संजू देपानी और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है और परिजनों को सूचना दे दी है. तेज रफ्तार बनी हादसे की वजहडीएसपी राव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में स्कॉर्पियो की तेज रफ्तार ही हादसे की मुख्य वजह लग रही है। गाड़ी अचानक डिवाइडर पार कर गलत साइड चली गई और सामने से आ रहे कंटेनर से जा टकराई।
Next Story