- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- MP News: भीषण हादसा:...
उत्तर प्रदेश
MP News: भीषण हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत
Sarita
18 March 2025 10:38 AM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के देवास जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई और कुछ ही देर में जलकर राख हो गए. फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह पूरी घटना उदयनगर थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक सोमवार को उदयनगर-बागली रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों वाहनों में आग लग गई|
इस हादसे में बाइक सवार हरिओम पिता सालगराम (23) की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. दोनों वाहन जलकर राख हो गए कार और बाइक की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घायलों को इंदौर रेफर किया गया उदयनगर थाना प्रभारी केएस परस्ते ने बताया कि कार चालक उदयनगर से पुंजापुरा जा रहा था। जबकि बाइक सवार पुंजापुरा से उदयनगर जा रहे थे। इस दौरान कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और बाइक सवारों को टक्कर मार दी।
हादसे में हरिओम नामक युवक की मौत हो गई और उसके साथ मौजूद दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों को इलाज के लिए इंदौर भेजा गया है। कार सवार दंपती फरार, तलाश जारी हादसे के बाद कार में सवार दंपती और उनका बच्चा मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना के बाद कार पलट गई और उसमें भीषण आग लग गई, जिससे बाइक में भी आग लग गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
TagsMPकारबाइकटक्करएकमौत MPcarbikecollisiononedeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





