उत्तर प्रदेश

कानपुर सेंट्रल पर मां ने अपने ही मासूम बच्चे की हत्‍या कर डस्‍टबिन में फेंका शव

Sarita
10 Jun 2022 10:19 AM IST
Mother kills her own innocent child and throws dead body in dustbin at Kanpur Central
x

फाइल फोटो 

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर एक मां ने अपने मासूम बच्चे का गला रेत दिया। इसके बाद शव को प्लेटफार्म के डस्टबिन में फेंकने लगी तो आसपास के यात्रियों की निगाह पड़ी।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर एक मां ने अपने मासूम बच्चे का गला रेत दिया। इसके बाद शव को प्लेटफार्म के डस्टबिन में फेंकने लगी तो आसपास के यात्रियों की निगाह पड़ी। यात्रियों की सूचना पर रेलवे पुलिस ने मौके पर जाकर आरोपी महिला को गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू कर दी।

गुरुवार देर रात लगभग 12 बजे बरौनी, संडीला, हरदोई निवासी मंजू राठौर अपने बीमार बच्चे के साथ कानपुर सेंट्रल के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। इसके पहले वह सुबह गांव से बच्चे का इलाज कराने कानपुर आई थी। जीआरपी प्रभारी आरके द्विवेदी ने बताया कि कानपुर सेंट्रल पर या फिर स्टेशन आते समय बच्चे की मौत हुई है, इसकी जांच कराई जा रही है।
मौत के बाद मंजू ने चार महीने के सोनू का गला चाकू से रेत दिया। खून निकलते ही मंजू ने रात करीब 12:40 बजे शव को कूड़ेदान में फेंकने लगी तभी यात्रियों की निगाह पड़ गई। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मंजू के पारिवारिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। इस बात की भी जांच की जा रही है कि उसने बच्चे का गला क्यों रेत दिया। महिला विक्षिप्त लग रही है।
Next Story