उत्तर प्रदेश

Moradabad's के शिवम शर्मा का चयन, गोरखपुर लायंस ने फिर जताया भरोसा

Ratna Netam
6 July 2026 7:24 PM IST
Moradabads  के शिवम शर्मा का चयन, गोरखपुर लायंस ने फिर जताया भरोसा
x

Moradabad मुरादाबाद : यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन को लेकर गोरखपुर लायंस ने अपनी रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में मुरादाबाद के सिविल लाइंस निवासी शिवम शर्मा को एक बार फिर टीम में शामिल किया गया है। टीम ने उन पर लगातार चौथी बार भरोसा जताया है।

शिवम शर्मा बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज और दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। वे इससे पहले यूपी टी-20 लीग के तीनों सीजन में गोरखपुर लायंस टीम का हिस्सा रहे हैं और अपने प्रदर्शन से टीम में अहम भूमिका निभाते आए हैं। उनके हरफनमौला प्रदर्शन को देखते हुए फ्रेंचाइजी ने उन्हें चौथे सीजन के लिए भी रिटेन किया है।लगातार चार सीजन तक एक ही टीम में बने रहना किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी उपलब्धि माना जाता है। टीम प्रबंधन का मानना है कि शिवम शर्मा की गेंदबाजी और जरूरत पड़ने पर उपयोगी बल्लेबाजी टीम के लिए फायदेमंद साबित होती है।

यूपी टी-20 लीग का चौथा सीजन 14 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में गोरखपुर लायंस के अलावा मेरठ मेवरिक्स, नोएडा किंग्स, काशी रुद्रास, कानपुर सुपरस्टार्स और लखनऊ फाल्कंस जैसी टीमें हिस्सा लेंगी। लीग की नीलामी प्रक्रिया जुलाई के मध्य में प्रस्तावित है, जिसमें बाकी खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इससे पहले सभी फ्रेंचाइजी अपनी-अपनी रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी कर रही हैं।शिवम शर्मा ने इस चयन पर खुशी जताते हुए कहा कि वे इस सीजन में भी अपने प्रदर्शन से टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान देने का प्रयास करेंगे।

Next Story