उत्तर प्रदेश

Moradabad: आवारा पशुओं का आतंक,दो मासूम को कुत्तों के झुंड ने नोच डाला

Sarita
30 April 2025 8:48 AM IST
Moradabad: आवारा पशुओं का आतंक,दो मासूम को कुत्तों के झुंड ने नोच डाला
x
Moradabad मुरादाबाद: जिले के अलग-अलग इलाकों से जंगली कुत्तों के आतंक की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां चाचा के साथ खेत पर गए दो मासूम किशोरों पर तीन से चार जंगली कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। जिसमें दोनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। किशोरों की चीख पुकार सुनकर चाचा वहां पहुंचे और अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर किसी तरह जंगल से आठ वर्षीय सोनाली और रीतू को कुत्तों के झुंड से बचाया। घायल अवस्था में परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए।
चाचा ऋषिपाल ने बताया कि डिलारी थाना क्षेत्र के चटकाली गांव में भतीजी रीतू और पड़ोसी लड़की सोनाली मंगलवार शाम चार बजे छोटे भाई अमन के साथ खेत पर टहलने गई थीं। इस दौरान अमन खेत में पानी लगा रहा था और किशोर शहतूत के पेड़ से फल तोड़कर खा रहे थे। इसी दौरान तीन से चार जंगली कुत्तों के झुंड ने दोनों को अकेला पाकर घेर लिया और हमला कर घायल कर दिया। जंगली कुत्तों के हमले के बाद से गांव में भय का माहौल बना हुआ है।
Next Story
null