- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Moradabad: जंगलों में...
उत्तर प्रदेश
Moradabad: जंगलों में नीलगाय का आतंक, गेहूं और गन्ने की फसलें तबाह
Sarita
6 May 2025 9:12 AM IST

x
Moradabad मुरादाबाद: कांठ के सब्दलपुर वादीबाला के जंगलों में नीलगाय का आतंक है। ये आए दिन फसलों को नष्ट कर रही हैं। परेशान किसान कई बार वन विभाग से शिकायत कर चुके हैं। कांठ कस्बे के सब्दलपुर बड़ीवाला में एक दर्जन से अधिक नीलगाय गन्ने और गेहूं की फसलों को नुकसान पहुंचा रही हैं। किसान आए दिन नीलगाय को भगाते हैं लेकिन ये फिर आकर खेतों में खूब आतंक मचाती हैं। किसान देवेंद्र बिश्नोई ने बताया कि पिछले काफी समय से नीलगाय फसलों को नुकसान पहुंचा रही हैं।
इस बारे में कई बार वन विभाग के अधिकारी को फोन पर भी अवगत कराया गया लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अगर ऐसा ही चलता रहा तो इनकी संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जाएगी और ये किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाती रहेंगी। क्षेत्र के किसानों ने प्रशासन से जल्द ही इन नीलगाय को पकड़ने की मांग की है।
TagsMoradabadजंगलोंनीलगायआतंकफसलेंतबाहMoradabadforestsNilgaiterrorcropsdestroyedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





