उत्तर प्रदेश

Moradabad : जंगलों में तेंदुए का आतंक

Renuka Sahu
4 May 2025 3:26 AM GMT
Moradabad : जंगलों में तेंदुए का आतंक
x
Moradabad : काफी समय से बाड़ीवाला के जंगलों में तेंदुए का आतंक फैला हुआ है। एक सप्ताह पूर्व तेंदुए ने एक हिरण के बच्चे को अपना निवाला बना लिया था लेकिन शनिवार को रास्ते में बैठा रहा, जो कि काफी शोर मचाने पर भी नहीं हटा।
नगर के बॉडीवाला के जंगलों में तेंदुए ने आतंक मचा रखा है। कई दिनों से किसानों को रास्ते में बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। एक सप्ताह पूर्व इसी इसी जगह पर एक हिरण के बच्चे को अपना निवाला बना लिया था। तभी से बाड़ीवाला के जंगलों में खुला घूम रहा है। शनिवार को स्थानीय किसान अपने खेतों में काम कर रहे थे, तभी तेंदुआ बीच मार्ग पर बैठा दिखाई दिया। किसानों ने तेंदुए को देखकर काफी शोर मचाया लेकिन तेंदुआ बीच से नहीं हटा।

Next Story