- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Moradabad: किशोरी से...

x
Moradabad मुरादाबाद : छजलैट थाना क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। एक युवक को पकड़ लिया, लेकिन दूसरे युवक ने मारपीट करते हुए पकड़े हुए युवक को छुड़ाकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना छजलैट क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण की नाबालिग बेटी 10 मई की रात लगभग 10 बजे घर पर अकेली थी। पिता खेत पर थे तो मां बराबर में गई हुई थी। किशोरी को अकेला देख पड़ोसी दो युवक पहुंच गए। दोनों युवक किशोरी को जबरन कमरे में ले गए और बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
इसी बीच किशोरी की मां घर पर पहुंच गई। महिला को आता देख दोनों युवक भागने लगे, लेकिन इसी बीच किशोरी की मां ने एक युवक को पकड़ लिया। काफी देर तक खींचतान होती रही। भागा हुआ युवक दोबारा से किशोरी के घर पहुंच गया और साथी को महिला से छुड़ा लिया।
इस बीच महिला के साथ मारपीट भी की गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई थी। पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी की, लेकिन दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास भी किए गए। किशोरी की मां ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया। थाना छजलैट के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांचाल ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
TagsMoradabad किशोरी दुष्कर्मदो FIRMoradabad teenager rapedtwo FIRsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





