उत्तर प्रदेश

Moradabad: बाइक सवार दोस्तों को तेज रफ्तार गाड़ी ने कुचला, 3 की मौत

Sarita
8 Jan 2026 12:18 PM IST
Moradabad: बाइक सवार दोस्तों को तेज रफ्तार गाड़ी ने कुचला, 3 की मौत
x
Moradabad मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में ठाकुरद्वारा-जसपुर मार्ग पर घने कोहरे के बीच एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार देर रात घने कोहरे के बीच ठाकुरद्वारा-जसपुर मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
इस हादसे में दोपहिया वाहन सवार ओमकार (25), राकेश (22) और मुकेश (40) की मौके पर ही मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
Next Story