- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Moradabad: 21 वर्षीय...
उत्तर प्रदेश
Moradabad: 21 वर्षीय युवती की मर्डर मिस्ट्री का चौंकाने वाला खुलासा
Sarita
3 March 2026 11:17 AM IST

x
Moradabad मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले के मैनाठेर थाना क्षेत्र में 28 फरवरी को हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतका के सगे जीजा और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। अवैध संबंधों के चलते उपजे विवाद और लोक-लाज के डर से जीजा ने अपनी ही साली की गला घोंटकर हत्या कर दी थी।बीती 28 फरवरी को ग्राम बघी गोवर्धनपुर के जंगल में एक 15 फीट गहरे सूखे कुएं में एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। पुलिस जांच में मृतका की पहचान संभल जिले के ग्राम कमालपुर काफरपुर निवासी शाबरीन उर्फ समरीन (21 वर्ष) के रूप में हुई। एसएसपी के निर्देश पर गठित टीम ने जब कड़ियाँ जोड़ीं, तो शक की सुई मृतका के जीजा हासिम पर जाकर टिकी।
पुलिस हिरासत में कड़ाई से पूछताछ करने पर मुख्य आरोपी हासिम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। हासिम ने बताया कि उसके अपनी सगी साली शाबरीन के साथ लंबे समय से अवैध संबंध थे। शाबरीन उस पर लगातार निकाह (शादी) करने का दबाव बना रही थी। शादी ना करने पर शाबरीन ने उसे खुदकुशी कर फंसाने की धमकी दी थी। बदनामी और कानूनी कार्रवाई के डर से हासिम ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची।
हासिम ने अपने दो दोस्तों, अजीम बाबा और आदिल के साथ मिलकर हत्या का प्लान बनाया। 26/27 फरवरी की रात हासिम ने शाबरीन को फोन कर मिलने बुलाया और उसे अपने साथ घर से जेवरात लाने को कहा। जब शाबरीन गहने लेकर पहुंची, तो हासिम उसे नहर की पटरी की ओर सुनसान इलाके में ले गया। वहां विवाद होने पर हासिम ने शाबरीन के ही दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और पहचान छिपाने के लिए शव को सूखे कुएं में फेंक दिया।पुलिस ने तीनों आरोपियों हासिम, अजीम और आदिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने निम्नलिखित सामान बरामद किया है। मृतका के तीन जोड़ी सूट और बुर्का। चांदी के भारी जेवरात (जो वह घर से लाई थी)। घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और मृतका का मोबाइल।
TagsMoradabadयुवतीमर्डर मिस्ट्रीखुलासाMoradabadwomanmurder mysteryrevelations. chup जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





