- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Moradabad: रेलवे ट्रैक...
उत्तर प्रदेश
Moradabad: रेलवे ट्रैक पर युवक-युवती के क्षत-विक्षत शव मिलने से फैली सनसनी
Sarita
19 Jun 2025 11:24 AM IST

x
Moradabad मुरादाबाद: बिलारी क्षेत्र में गुरुवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई। बिलारी-चंदौसी रेलवे लाइन पर कुआं खेड़ा हाल्ट के पास ट्रेन से कटे युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। भोला उर्फ सुशांत (19) पुत्र राजपाल सिंह और युवती आशी (17) पुत्री मित्र पाल दोनों सैफपुर जगना गांव के रहने वाले थे। भोला गांव में रहकर खेतीबाड़ी के साथ ट्रैक्टर चलाता था। आशी ने हाल ही में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। इसके बाद वह घर पर ही परचून की दुकान चलाती थी। बताया जा रहा है कि बुधवार रात करीब 11 बजे आशी शौच जाने की बात कहकर घर के पिछले दरवाजे से निकली थी।
रात में परिजनों को उसका सुराग नहीं लगा। सुबह करीब साढ़े तीन बजे जलगांव चौकी पुलिस ने ग्राम प्रधान नवल मीना को दोनों शवों की सूचना दी। इसके बाद सूचना राशन डीलर जसवंत और फिर मृतक के परिजनों तक पहुंची। सुबह करीब साढ़े चार बजे दोनों परिवारों के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सुबह छह बजे दोनों शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर है। दोनों के घरों के बीच महज सौ मीटर की दूरी है। ग्रामीण चर्चा कर रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
हालांकि परिवार वालों ने इससे इनकार किया है। दोनों के आत्महत्या करने के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। आशी के पिता मित्र पाल राजमिस्त्री हैं और भाई अभिषेक एक निजी अस्पताल में कार्यरत है। भोला के परिवार में पिता राजपाल सिंह, मां विजयवती और तीन भाई-बहन हैं। बड़ा भाई संजीव सेना में है, दूसरा भाई धीरज मुरादाबाद में नौकरी करता है और तीसरा भाई सेटी उर्फ नवनीत गांव में ही खेतीबाड़ी करता है। बहन शिवानी (24) अभी अविवाहित है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और वजह है।
TagsMoradabadरेलवे ट्रैकयुवक-युवतीशवसनसनीMoradabadrailway trackyoung man and womandead bodysensation जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





