- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Moradabad: फिर से...
उत्तर प्रदेश
Moradabad: फिर से बिगड़ी दुष्कर्म पीड़िता की हालत, अस्पताल में भर्ती
Tara Tandi
6 Sept 2024 11:51 AM IST
x
Moradabad मुरादाबाद । ठाकुरद्वारा की दुष्कर्म पीड़िता नर्स की बुधवार को एक बार फिर हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर ठाकुरद्वारा सीएचसी पहुंचे। जहां देखने के बाद डॉक्टरों ने हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया। गुरुवार सुबह पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
ठाकुरद्वारा में स्थित एबीएम अस्पताल में दलित युवती नर्स थी। बीते 17 अगस्त की रात अस्पताल संचालक डॉ. शाहनवाज ने अस्पताल के अंदर ही उसके साथ दुष्कर्म किया था। वारदात के बाद आरोपी डॉक्टर समेत चार को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है। दूसरी ओर घटना के बाद पीड़िता की तबीयत खराब हो गई थी। जिसके बाद उसे तीन दिन तक जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। हालांकि उस समय हालत में सुधार होने के बाद उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था, जिसके बाद से वह घर पर ही थी।
परिजनों ने बताया कि बुधवार को उसकी तबीयत अचानक फिर खराब हो गई। जिसके बाद आनन-फानन में उसे ठाकुरद्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां रात भर उसका उपचार चला, लेकिन हालत में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद डॉक्टर ने उसे हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया। गुरुवार सुबह परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसे कमजोरी है और बार-बार चक्कर आ रहे हैं। सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। फिलहाल जिला अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उसका उपचार कर रही है।
TagsMoradabad फिर बिगड़ीदुष्कर्म पीड़िता हालतअस्पताल भर्तीMoradabad: Rape victim's condition worsens againadmitted to hospitalजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





