उत्तर प्रदेश

Moradabad: दुष्कर्म पीड़िता ने दिया मृत शिशु को जन्म, आरोपी और उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज

Tara Tandi
4 July 2024 6:02 AM GMT
Moradabad: दुष्कर्म पीड़िता ने दिया मृत शिशु को जन्म,  आरोपी और उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज
x
Moradabad मुरादाबाद :मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली दुष्कर्म पीड़िता ने मृत शिशु को जन्म दिया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने जेल जाने से बचने के लिए उससे शादी करने का वादा किया था, लेकिन उसने शादी करने से इन्कार कर दिया है।
पुलिस ने इस मामले में आरोपी और उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 9 माह माह पहले वह सिकंदरपुर निवासी आनंद के साथ दूध देने के लिए ज्ञानपुर की डेयरी पर गई थी।
वहां से लौटते समय रात करीब आठ बजे आरोपी ने चौधरपुर को जाने वाले रास्ते पर रोक लिया। इसके बाद आरोपी उसे गन्ने के खेत में ले गया और डरा धमकाकर दुष्कर्म किया था।
इसके बाद आरोपी ने धमकी दी थी कि अगर उसने किसी से इस मामले की शिकायत की तो वह उसे और उसके परिवार को जान से मार देगा। इसी डर में पीड़िता ने किसी से शिकायत नहीं की थी। पीड़िता गर्भवती हो गई थी।
यह बात उसने आरोपी आनंद से बताई तो उसने फिर से धमकी दी। 27 जून की दोपहर उसके पेट में दर्द हुआ तो वह मां को लेकर आरोपी आनंद के घर पहुंच गई। आरोपी और उसकी मां ने पीड़िता और उसकी मां को आश्वासन दिया है कि उसकी बेटी से शादी कर लेगा।
इसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने एक मृत शिशु को जन्म दिया। पीड़िता का कहना है कि अब आरोपी ने शादी करने से इन्कार कर दिया। दबाव बनाने पर पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है।
सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी आनंद और उसकी मां रामवती के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।
Next Story