भारत

खटाखट, खटाखट, खटाखट 8500...कार पर लिखवाना भारी पड़ा, पुलिस का एक्शन

jantaserishta.com
4 July 2024 10:04 AM IST
खटाखट, खटाखट, खटाखट 8500...कार पर लिखवाना भारी पड़ा, पुलिस का एक्शन
x
पुलिस ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी डाली है।
जौनपुर: जौनपुर के रोहित सिंह आजकल जनजागरण अभियान में लगे हुए हैं। इसके लिए उन्होंने राहुल गांधी की कही कुछ बातें अपनी गाड़ी पर लिखवा ली है। उन्होंने अपनी कार पर खटाखट खटाखट खटाखट और उसी के ठीक नीचे 8500 लिखवाया है। इसके जरिए वो लोगों को राहुल गांधी की कही बातें याद दिला रहे हैं। हालांकि ऐसा करना उनको भारी पड़ गया। जौनपुर पुलिस ने उनकी गाड़ी का चालान कर दिया है। जौनपुर पुलिस ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी डाली है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रोहित सिंह की उनकी गाड़ी के साथ एक फोटो वायरल हो गई। इस फोटो का संज्ञान लेते हुए जौनपुर पुलिस ने उनका चालान कर दिया और सोशल मीडिया पर ही लिखा कि उक्त शिकायत का संज्ञान लेते हुए यातायात पुलिस द्वारा उक्त वाहन का MV एक्ट के तहत चालान किया गया। दरअसल, एमवी या मोटर व्हीकल एक्ट के तहत गाड़ी पर किसी भी तरह से कुछ लिखवाना या शीशों पर काली फिल्म लगाना सख्त मना है। ऐसे में शीशे पर लिखवाकर रोहित सिंह फंस गए हैं।
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी के घोषणापत्र का जिक्र करते हुए दावा किया था कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही महिलाओं के खाते में खटाखट-खटाखट एक एक लाख रुपये आ जाएंगे। वहीं रायबरेली में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा था कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार आने पर गरीब महिलाओं के खाते में हर महीने 8 हज़ार 500 रुपये दिए जाएंगे और साथ ही बेरोजगार युवाओं को 30 लाख सरकारी नौकरी दी जाएगी। इन्हीं दोनों बयानों को जोड़कर रोहित सिंह ने अपनी गाड़ी पर लिखवाया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story