उत्तर प्रदेश

Moradabad Murder: युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने हाईवे किया जाम

Sarita
9 Dec 2025 6:11 AM IST
Moradabad Murder: युवक की  गोली मारकर  हत्या, परिजनों ने हाईवे किया जाम
x
Moradabad Murder: मुरादाबाद की लाइनपार रामेश्वर कॉलोनी में सोमवार देर शाम प्रिंस चौहान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। हत्या के पीछे आपसी विवाद का शक है। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है।हत्या की खबर मिलते ही परिवार वाले भड़क गए। उन्होंने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करते हुए हाईवे जाम कर दिया। सड़क पर बैठे परिवार वालों और गांव वालों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और कई घंटों तक ट्रैफिक पूरी तरह से रुका रहा।
तनाव बढ़ता देख कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। मौके पर अधिकारी भी जमा हो गए और लोगों को शांत करने की कोशिश की। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि घटना में शामिल आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फोरेंसिक टीम ने मौके से सैंपल इकट्ठा किए। पुलिस आपसी रंजिश और पुराने झगड़ों समेत कई एंगल से जांच कर रही है।
Next Story