उत्तर प्रदेश

Moradabad: रेस्टोरेंट में पास्ता में कीड़े मिले, ग्राहकों ने की शिकायत

Sarita
14 Jun 2025 12:49 PM IST
Moradabad: रेस्टोरेंट में पास्ता में कीड़े मिले, ग्राहकों ने की शिकायत
x
Moradabad मुरादाबाद: कांठ रोड स्थित एक नामी स्वीट्स एंड बेकर्स एंड रेस्टोरेंट के संचालक से एक ग्राहक ने पास्ता में कीड़ा निकलने पर शिकायत की। अन्य ग्राहकों ने नाराजगी जताई और हंगामा किया तो संचालक ने सामान वापस ले लिया। शिकायत मिलने पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम वहां पहुंच गई।
कांठ रोड स्थित पीएसी के पास एक प्रतिष्ठित स्वीट्स एंड बेकर्स एंड रेस्टोरेंट में शुक्रवार को एक ग्राहक ने पास्ता का ऑर्डर दिया। जब उसने खाने के लिए उसे खोला तो उसमें कीड़ा निकला। वह इसे लेकर प्रतिष्ठान के संचालक के पास गया और शिकायत की। पहले तो उसने मना करने का प्रयास किया, लेकिन अन्य ग्राहकों की नाराजगी देख उसने गलती स्वीकार कर सामान वापस ले लिया। हालांकि इसकी शिकायत खाद्य सुरक्षा विभाग से की गई। जिस पर टीम पहुंच गई।सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा राजवंश प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत मिलने पर टीम भेजी गई थी। टीम की जांच और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आम जनता के स्वास्थ्य से किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।
Next Story