- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Moradabad: प्लास्टिक...
उत्तर प्रदेश
Moradabad: प्लास्टिक पाइप के गोदाम में लगी भीषण आग, हड़कंप
Sarita
14 Feb 2025 6:25 AM IST

x
Moradabad मुरादाबाद: कटघर थाना क्षेत्र में गुरुवार को प्लास्टिक पाइप के गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड की टीम को भी बुलाया गया। एक घंटे तक आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। पूरा मामला मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र स्थित हनुमान मूर्ति की देहरी गांव का है। यहां प्लास्टिक पाइप का गोदाम है। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अचानक गोदाम से धुएं की लपटें निकलती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी गई। 12 से ज्यादा गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रहीं।
लेकिन ढाई घंटे बीत जाने के बावजूद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। डीएम अनुज कुमार सिंह और एसएसपी सतपाल अंतिल समेत तमाम अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। आसपास के घर भी चपेट में आए आग इतनी भीषण थी कि उसने आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। आस-पास रहने वाले लोगों ने भी अपनी छतों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक, आस-पास के दो से तीन घर भी आग की चपेट में आ सकते हैं।
TagsMoradabadप्लास्टिकपाइपगोदामआगहड़कंप Moradabadplasticpipewarehousefirepanicजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





