उत्तर प्रदेश

Moradabad: कपड़ा गोदाम में भीषण आग

Sarita
20 May 2025 6:53 AM IST
Moradabad: कपड़ा गोदाम में भीषण आग
x
Moradabad मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सोमवार शाम कपड़ा गोदाम इलाके में आग लग गई. यहां पुराने कपड़ों के कई गोदाम हैं. ऐसे में एक गोदाम में लगी आग ने धीरे-धीरे पांच गोदामों को अपनी चपेट में ले लिया. घटना भोजपुर थाना क्षेत्र की है. यहां कपड़े के गोदाम में लगी आग एक के बाद एक पांच गोदामों में फैल गई. भीषण आग का नजारा देख इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया. आनन-फानन में इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई|
फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने में लगी हुई हैं.| भोजपुर थाना क्षेत्र के रानी नागल इलाके में बड़ी संख्या में पुराने कपड़ों के गोदाम हैं. कपड़ों के गोदाम एक दूसरे से सटे होने की वजह से आग तेजी से फैली. आग की आसमान छूती लपटें कई किलोमीटर से दिखाई दे रही हैं. फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं|
Next Story