उत्तर प्रदेश

Moradabad: छात्रा से वाहन चालक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Tara Tandi
17 May 2025 4:34 PM IST
Moradabad: छात्रा से वाहन चालक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
x
Moradabad मुरादाबाद : मुगलपुरा थाना क्षेत्र निवासी निर्यातक की बेटी के साथ उनके वाहन चालक ने दुष्कर्म किया। घटना के दिन निर्यातक ने छेड़छाड़ के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने कोर्ट में दर्ज कराए बयान में छात्रा ने दुष्कर्म होने की बात बताई। पुलिस ने दुष्कर्म की धारा बढ़ाते हुए आरोपी शहजाद निवासी बरवालान को गिरफ्तार कर लिया।
थाना मुगलपुरा पुलिस को 5 दिन पहले दी तहरीर में निर्यातक ने बताया था कि उनकी बहन सिविल लाइंस क्षेत्र में रहती हैं। 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली उनकी 15 वर्षीय बेटी उनकी बहन के घर मौजूद थी। 11 मई की सुबह 11 बजे निर्यातक की बेटी को उनका कार चालक ट्यूशन छोड़ने गया था। दोपहर लगभग 1 बजे छात्रा को चालक बहन के घर वापस छोड़ने जा रहा था।
आरोप है कि छात्रा को आरोपी बेसमेंट में ले गया और उसके साथ छेड़खानी की। इसके बाद मकान की ऊपरी मंजिल पर ले गया। निर्यातक का आरोप है कि आरोपी चालक ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली।
गुरुवार को पुलिस ने छात्रा के कोर्ट में बयान दर्ज कराए। अपने बयानों में छात्रा ने दुष्कर्म की बात मजिस्ट्रेट को बताई। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट में दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी शहजाद को गिरफ्तार कर लिया गया। मुकदमे में दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धारा बढ़ा दी गई है।
Next Story